ब्रेकिंग

प्रकाशित 2 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 1 मिनट

स्पेन की राजधानी मैड्रिड के दक्षिण में मोरा और ऑर्गाज़ नगरपालिका क्षेत्रों के बीच स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई.

अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है.

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने कहा है कि वह टोलेडो में हुए "भीषण रेल हादसे से स्तब्ध" हैं.

सांचेज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह परिवहन मंत्री और कास्तिया-ला मांचा क्षेत्र के प्रेसिडेंट के लगातार संपर्क में हैं.

उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो. इस काम में सभी संबंधित प्रशासनिक एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं.

सांचेज़ ने कहा, "सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, एकजुटता और समर्थन है."

सांचेज़ और स्पेन के अन्य नेताओं ने बुधवार के अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. इनमें अगले महीने होने वाले संसदीय चुनावों के लिए प्रचार अभियान भी शामिल है.

अब तक इस घटना के बारे में ये जानकारियां सामने आई हैं-

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

  • बिहार

  • इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू (बाएं) और विपक्षी नेता जनरल आइज़ेनकोट दिखाई दे रहे हैं

  • Rahul Gandhi

  • कराची की इस इमारत से नज़रें हटाए बिना वहां से गुज़रना मुश्किल है.

समाप्त

- कास्तिया-ला मांचा क्षेत्रीय सरकार की प्रवक्ता एस्तेर पडिया ने स्थानीय टेलीविज़न को बताया कि हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है.

- पडिया ने कास्तिया-ला मांचा मीडिया से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

- रेल ऑपरेटर एडिफ़ के मुताबिक, हादसा रेल कंपनी रेनेफ़े की एक ट्रेन और इर्यो कंपनी की दूसरी ट्रेन के बीच हुआ. इर्यो मैड्रिड से सेविया के बीच ट्रेन सेवा संचालित करती है.

- एडिफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस रेल मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर रोक दिया गया है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

और जानें

शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें

शॉर्ट वीडियो

  • आईफ़ोन डुओ की स्क्रीन पर शिकायतों को लेकर एप्पल ने क्या कहा?

शॉर्ट वीडियो का अंत

Source: BBC Hindi · BBC News हिंदी

At a glance

Topic
World
Country
🇮🇳 IN
Publisher language
HI
Added to Allnira