मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ इंडिया गठबंधन के 'जन महाभियोग' में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

इमेज स्रोत, Youtube/Congress

इमेज कैप्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ इंडिया गठबंधन के 'जन महाभियोग' में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

प्रकाशित 3 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 2 मिनट

इंडिया गठबंधन की ओर से शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रतीकात्मक 'जन महाभियोग' की कार्यवाही शुरू हुई.

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर चुनाव आयोग को चला रहे हैं.

खड़गे के आवास पर हो रहा यह कार्यक्रम संसद की औपचारिक कार्यवाही या संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया का विकल्प नहीं है. यह एक प्रतीकात्मक राजनीतिक विरोध है, जिसके ज़रिए विपक्ष अपने आरोपों को प्रमुखता से उठाना चाहता है.

खड़गे ने कहा, ''आज से सात महीने पहले 193 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में रखा था. पर इन सांसदों के नोटिस ख़ारिज कर दिए गए. इन नोटिसों को संज्ञान में नहीं लिया गया.''

उन्होंने कहा, ''मुख्य चुनाव आयुक्त से कोई निजी वैर नहीं है लेकिन हमारी मंशा है कि वो संविधान की भावनाओं के अनुरूप काम करें.आम आदमी का भरोसा उस पर कायम रहे. नौजवानों,महिलाओं और कमजोर तबकों का चुनाव आयोग पर भरोसा कायम रहे.''

खड़गे ने कहा, ''मुख्य चुनाव आयुक्त ऐसा काम करें जिससे लोगों के वोट देने का अधिकार कोई दिल्ली में बैठकर कंप्यूटर से डिलीट न करे.''

उन्होंने कहा कि देश में जो 'वोट चोरी' हो रही है, उसे रोकने के लिए यहां आए इंडिया गठबंधन के सांसद तैयार हो गए हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित 'इस मॉक संसद' में संसद के तर्ज़ पर सेट-अप तैयार किया गया था.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

  • अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ के साथ जारी विवाद को ख़त्म करने की पेशकश की है

  • सुधांशु त्रिवेदी

  • वर्ल्ड बैंक की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत में शहरी इलाक़ों की तुलना में ग्रामीण इलाक़ों में ज़्यादा ग़रीबी कम (फ़ाइल फ़ोटो)

  • अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के दौरान प्रचार करते राष्ट्रपति ट्रंप

समाप्त

इस सुनवाई की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कर रही हैं.

संसद की तर्ज़ पर ही इंडिया गठबंधन के सांसदों को बिठाया गया था.

इंडिया गठबंधन समेत विपक्ष के दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं.

उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से लगभग 13 करोड़ वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं. ये लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधी चोट है.

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहा है.

विपक्ष का यह विरोध वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और चुनावी अनियमितताओं को लेकर है.

यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होना था, लेकिन दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण इसे टाल दिया गया था.

इंडिया गठबंधन एक नवंबर को रामलीला मैदान में एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहा है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

और जानें

शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें

शॉर्ट वीडियो

  • चूहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

Source: BBC Hindi · BBC News हिंदी

At a glance

Topic
World
Country
🇮🇳 IN
Publisher language
HI
Added to Allnira