स्टालिन और पवार को मनाने की कोशिशें तेज़, सोनिया और राहुल समेत इंडिया गठबंधन के नेता जा रहे हैं चेन्नई और मुंबई

राहुल गांधी और सोनिया गांधी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी डीएमके नेता को मनाने जा रहे हैं चेन्नई (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित 9 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 2 मिनट

डीलिमिटेशन बिल पर चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने की कोशिश में चेन्नई जा रहे हैं.

इंडिया ब्लॉक का हिस्सा रहे स्टालिन की पार्टी डीएमके ने डीलिमिटेशन बिल पर सरकार का समर्थन करने की घोषणा की है.

रविवार सुबह चेन्नई के लिए रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकारों के सवाल पर केवल इतना कहा कि 'देखेंगे.'

राहुल गांधी ने भी एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह डीएमके के वरिष्ठ नेता एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं.

बीबीसी मराठी के मुताबिक़ चेन्नई में स्टालिन से मुलाक़ात के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता मुंबई में शरद पवार से भी मुलाक़ात करेंगे.

शरद पवार के गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने परिसीमन विधेयक के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की है.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "इंडिया गठबंधन और महा विकास अघाड़ी ने अपना संघर्ष नहीं छोड़ा है. मल्लिकार्जुन खड़गे आज मुंबई आ रहे हैं. राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी वहां मौजूद रहेंगे."

"लोकतंत्र की लड़ाई और देश को बचाने का संघर्ष अंतिम क्षण तक जारी रहेगा."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

  • पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल

  • हैदराबाद पुलिस ने बताया कि एक हजार लोग हनीट्रैप के शिकार हुए हैं.

  • दीपके

  • विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र के लोक रंगमंच की एक किंवदंती थीं

समाप्त

राहुल गांधी ने क्या कहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं चेन्नई जाकर एमके स्टालिन से मुलाक़ात करेंगे. हम उनसे और डीएमके से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील करेंगे."

"लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना भारत में लोकतंत्र को खत्म कर देगा. इससे बीजेपी-आरएसएस को अपने फायदे के लिए भारत के पूरे चुनावी नक्शे को नए सिरे से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी."

"भाई स्टालिन हमेशा से तमिल विरोधी ताकतों के ख़िलाफ़ मजबूती से खड़े रहे हैं. राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

और जानें

शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें

शॉर्ट वीडियो

  • रेयर टर्टल

शॉर्ट वीडियो का अंत

Source: BBC Hindi · BBC News हिंदी

At a glance

Topic
World
Country
🇮🇳 IN
Publisher language
HI
Added to Allnira