बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल में हुए गठबंधन से कैसे बदलेगा पंजाब का समीकरण?
बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल में हुए गठबंधन से कैसे बदलेगा पंजाब का समीकरण?
प्रकाशित 2 मिनट पहले
बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर साथ आ गए हैं. दोनों पार्टियों ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मिलकर उतरने का एलान किया है.
कभी करीब ढाई दशक तक पंजाब की राजनीति पर असर रखने वाला यह गठबंधन 2020 में तीन कृषि क़ानूनों के विरोध के बाद टूट गया था. लेकिन अब दोनों दलों को फिर एक-दूसरे की ज़रूरत क्यों महसूस हो रही है?
क्या इस गठबंधन से अकाली दल और बीजेपी अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल कर पाएंगे? क्या किसानों के आंदोलन के बाद बीजेपी के प्रति पंजाब में नाराज़गी कम हुई है?
क्या ज़मीनी स्तर पर दोनों पार्टियों के वोट एक-दूसरे को ट्रांसफ़र होंगे? और इस नए राजनीतिक समीकरण का आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा?
'द लेंस' के इस एपिसोड में बात पंजाब के बदलते राजनीतिक समीकरणों और 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के मतदाताओं के सामने मौजूद विकल्पों की.
इस चर्चा में हमारे साथ जुड़ीं इंडियन एक्सप्रेस की असिस्टेंट एडिटर राखी जग्गा, वोट वाइब इंडिया के चुनाव विश्लेषक अमिताभ तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार एवं बीबीसी न्यूज़ पंजाबी के पूर्व संपादक अतुल संगर.
प्रोड्यूसर: दीप सिंह परिहार
वीडियो एडिटर: मुकेश कुमार
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
Source: BBC Hindi · BBC News हिंदी
At a glance
- Topic
- World
- Country
- 🇮🇳 IN
- Publisher language
- HI
- Added to Allnira