आज़म ख़ान ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव में बताया ये फ़र्क़- इंटरव्यू

वीडियो कैप्शन,

प्रकाशित 5 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 1 मिनट

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सक्रिय नज़र आ रहे हैं.

कई बार विधायक और सांसद रहे आज़म ख़ान, बीते एक साल से जेल में रहने के बाद रिहा हुए हैं. उनकी रिहाई ऐसे वक्त हुई है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ होने लगी हैं.

जेल से बाहर आते ही आज़म ख़ान ने असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. उनके बयानों से साफ़ है कि वह उत्तर प्रदेश में उभर रहे तीसरे राजनीतिक मोर्चे को लेकर खुलकर हमलावर हैं.

बीबीसी संवाददाता प्रेरणा के साथ बातचीत में आज़म ख़ान ने जेल में बिताए अपने दिनों, ओवैसी के रामपुर दौरे और उनके लिए की गई दुआओं पर बात की. उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका, ओवैसी की राजनीति और उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों की सियासत पर भी अपनी राय रखी.

इसके अलावा बातचीत में अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के दौर की समाजवादी पार्टी के बीच फर्क, कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और उत्तर प्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर भी बात हुई है.

शूट, एडिट: तारिक़ ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

  • अमेरिका ने भारत, चीन, यूरोपीय संघ, सिंगापुर समेत कई देशों पर नए टैरिफ़ लगाने की घोषणा की है

  • यश माहेश्वरी

  • वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

  • वैभव सूर्यवंशी

समाप्त

और जानें

शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें

शॉर्ट वीडियो

  • pakistan china astronaut

शॉर्ट वीडियो का अंत

Source: BBC Hindi · BBC News हिंदी

At a glance

Topic
World
Country
🇮🇳 IN
Publisher language
HI
Added to Allnira