इमेज स्रोत, Getty Images
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के लिए ईरान जंग को वजह बताने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है.
ट्रंप ने बुधवार को कहा, "मैं डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करूंगा, जब तक वे बाधा डालने की कोशिश नहीं करते. लेकिन उनके पास वीटो की शक्ति है, इसलिए हमें उनका रवैया पसंद नहीं है. हालांकि, उन्होंने पहले ही फोन किया है और वे कुछ मुद्दों पर बात करना चाहते हैं."
ट्रंप ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि यह बात काफी हद तक सही है, क्योंकि इसकी वजह से कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतें थोड़ी बढ़ गई थीं. लेकिन इसके बावजूद, अगर मुझे दोबारा ऐसा करना पड़े, तो मैं फिर करूंगा. क्योंकि लंबे समय के लिहाज से यही एकमात्र रास्ता है.”
“आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते. आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. मुझे लगा था कि तेल की कीमतें इससे कहीं ज्यादा बढ़ेंगी और मैंने इसी आधार पर यह फैसला लिया था. आपके पास कोई विकल्प नहीं है. आपको यह करना ही होगा.”
“आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते. वरना आज आप जो कुछ भी यहां देख रहे हैं, हो सकता है कि एक दिन उसका अस्तित्व ही न रहे."
उन्होंने आगे कहा, "मैं डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करूंगा, जब तक वे बाधा डालने की कोशिश नहीं करते. लेकिन उनके पास वीटो की शक्ति है, इसलिए हमें उनका रवैया पसंद नहीं है. हालांकि, उन्होंने पहले ही फोन किया है और वे कुछ मुद्दों पर बात करना चाहते हैं."
Source: BBC Hindi · BBC News हिंदी
At a glance
- Topic
- World
- Country
- 🇮🇳 IN
- Publisher language
- HI
- Added to Allnira