अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर नए टैरिफ़ लगाने का किया एलान
- Author, जोनाथन जोसेफ़्स
- पदनाम, बीबीसी बिज़नेस संवाददाता
प्रकाशित 2 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 1 मिनट
अमेरिका ने भारत समेत अपने कुछ सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर कई तरह के नए टैरिफ़ लगाने का एलान किया है.
ये टैरिफ़ मैन्युफ़ैक्चरिंग के अलग-अलग क्षेत्रों में ज़रूरत से ज़्यादा उत्पादन और उत्पादन क्षमता की जांच के लिए की गई सेक्शन 301 की जांच के बाद लगाए जा रहे हैं.
इस जांच के दायरे में आने वाली देश हैं: भारत, चीन, यूरोपीय संघ, सिंगापुर, स्विट्ज़रलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ताइवान, बांग्लादेश और जापान.
अलग-अलग देशों और उत्पादों पर अलग-अलग दरों से टैरिफ़ लगाया जाएगा.
चीन पर सबसे ज़्यादा, 40 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाया गया है. इसके बाद वियतनाम पर 35 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगेगा. वहीं, दूसरे देशों पर 20 या 25 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाया जाएगा.
हालांकि, इनमें से कुछ टैरिफ़ की दरें असल में कम हो जाएंगी, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही कुछ देशों के साथ टैरिफ़ की अधिकतम सीमा तय करने पर सहमत हो चुके हैं.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
और जानें
शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें
शॉर्ट वीडियो
शॉर्ट वीडियो का अंत
Source: BBC Hindi · जोनाथन जोसेफ़्स
At a glance
- Topic
- World
- Country
- 🇮🇳 IN
- Publisher language
- HI
- Added to Allnira