इमेज स्रोत, Getty Images
प्रकाशित 2 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 1 मिनट
भारत के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे टी-20 मैच में तूफ़ानी शतक बनाया है.
वेलिंगटन में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुक़ाबले में उन्होंने सिर्फ़ 35 गेंदों पर शतक बना दिया.
शर्मा ने अपनी पारी में 10 छक्के और 8 चौके लगाए.
आईसीसी फ़ुल मेंबर देश के किसी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है.
उन्होंने अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ 30 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी.
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए.
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत बेहद मज़बूत स्थिति में पहुंच गया है.
इस सिरीज़ में भारत 2-0 से आगे चल रहा है.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुक़सान पर 198 रन बनाए.
न्यूज़ीलैंड की ओर से डैरेल मिचेल ने 89 रनों की पारी खेलकर सबसे ज़्यादा रन बनाए. वहीं, फ़िन एलन ने 40 रनों का योगदान दिया.
भारत की गेंदबाज़ी की बात करें तो अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया. वहीं, प्रिंस यादव ने चार ओवर की गेंदबाज़ी में 44 रन दिए, जो भारतीय गेंदबाज़ों में सबसे ज़्यादा थे.
और जानें
शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें
शॉर्ट वीडियो
शॉर्ट वीडियो का अंत
Source: BBC Hindi · BBC News हिंदी
At a glance
- Topic
- World
- Country
- 🇮🇳 IN
- Publisher language
- HI
- Added to Allnira